मधेपुरा, जनवरी 3 -- पुरैनी ,संवाद सूत्र पुरैनी यूवीके कालेज कड़ामा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा जारी है। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संचालन को लेकर केंद्राधीक्षक सहित सभी शिक्षक व कर्मी मुस्तैद दिख रहे हैं। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद स्नातक पार्ट वाइज परीक्षा को सेमेस्टर वाइज में तब्दील कर दिया गया है। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय द्वारा यूवीके कालेज कड़ामा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा केंद्र पर हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज, हंसी मंडल डिग्री कालेज बिहारीगंज, भोला पासवान डिग्री कालेज बभनगामा, कमला राणा साइंस कालेज सपरदह, रामखेलावन झड़ीलाल महाविद्यालय खुरहान के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जा रही है। यूवीके कालेज कड़ामा के केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. माधवेंद्र झा ने बताया क...