रांची, नवम्बर 23 -- रांची। यूरो किड्स ग्लोबल स्कूल में फ्री हेल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। फिजिशियन डॉक्टर सौरभ मुखर्जी और नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने बच्चों के स्वास्थ की जांच की। बच्चों के लिए बौद्धिक, गणतीय स्फूर्ति और विकास के लिए अबाकस मैथमेटिक्स सेमिनार भी आयोजित किया गया। हेड ऑफिस से एक्सपर्ट साइबाल मुखर्जी ने अबाकस सेमिनार का आयोजन किया। स्कूल की निदेशिका रुचि कुजूर ने बताया कि 29 नवंबर को ड्राइंग प्रतियोगिता होगी। छात्र रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...