नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवादाता। यूरोप के साथ भारत के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। हाल में हुए मुक्त व्यापार समझौते के बाद एआई इम्पैक्ट समिट में भी यूरोप की सशक्त भागीदारी देखी गई है। समिट में यूरोप के 26 देश हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 11 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार फ्रांस, नीदरलैंड, स्पेन, क्रोशिया, ग्रीस, सरबिया, स्लोवाकिया, इस्टोनिया, फिनलैड, स्विस कंफडरेशन तथा लिंचेस्टन के राष्टाध्यक्ष या सरकार के प्रमुख समिट में हिस्सा लेने भारत आए हैं। दो देशों ब्रिटेन और स्वीडन के उप प्रधानमंत्री इसमें हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि ब्रिटेन यूरोपीय संघ से बाहर है। 12 देशों जर्मनी, इटली, पुर्तगाल, बेल्जियम, आयरलैंड, आस्ट्रिया, साइप्रस, नार्वे, आइसलैंड, लातविया तथा लिथुवानिया के मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.