रामगढ़, जुलाई 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। हर दौर में चिकित्सा एक सम्मानित पेशा रहा है। जिंदगियां बचाने वाले डॉक्टर को लोग भगवान तक का दर्जा दे देते हैं। इसीलिये युवाओं के बीच डॉक्टर बनने का क्रेज बढ़ा है। डॉक्टर बनने का सपना लेकर विदेश गए भूतपूर्व सैनिक चतुर्भुज कश्यप व शिक्षिका ममता कुमारी सिंह के पुत्र डॉ अनमोल प्रकाश विजय ने यूरोप के प्रतिष्ठित बेलारुसियन मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर बुधवार को गोला मेन रोड स्थित अपने घर पहुंच गए हैं। घर पहुंचने पर मां ममता कुमारी सिंह ने कलेजे के टुकड़े को गले से लगा लिया। मां की आंखों में खुशी के आंसू भी छलक आए। लाड़ले की आरती उतारी, तिलक किया और उसकी दीर्घायु की कामना की। खबर फैलते ही उनके आवास में बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्वागत करने वालों में डॉ इंद्र कुमार देव, डॉ भास्कर सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.