पटना, जनवरी 6 -- राजगीर की पहाड़ियां और वन्यजीव क्षेत्र न केवल देश और दुनियाभर से पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं, बल्कि यूरोप और मध्य एशिया से आने वाले प्रवासी पक्षियों के अलावा 100 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को भी अपनी ओर खींच रहे हैं। वर्ष 2025 में फरवरी और दिसंबर में दो पक्षी सर्वेक्षण हुए, जिसमें जानकारी मिली कि राजगीर पहाड़ी क्षेत्र में पक्षियों की अत्यंत समृद्ध और विविध प्रजातियां पाई जाती हैं। फरवरी 2025 में किए गए पहले चरण के सर्वेक्षण में 29 प्रवासी पक्षियों सहित कुल 109 विभिन्न प्रजातियों के पक्षी पाए गए। दिसंबर 2025 में 33 प्रवासी पक्षियों सहित विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की संख्या बढ़कर 135 हो गई। इनमें सबसे महत्वपूर्ण खोज यूरेशियन स्पैरोहॉक का दिखना रहा है। पर्यवारण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने यह सर्वेक्षण...