मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लीची को यूरोपीय देशों को लीची निर्यत करने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर बुधवार को बंदरा में बिहार लीची ग्रोवर्स एसोसिएशन और किसान के साथ सुपरपलम कंपनी के निदेशक व तकनीकी विशेषज्ञों ने बैठक की। इसमें लीची के फल की गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में जिले के लीची किसानों को लीची का अधिक भाव मिले, इसपर चर्चा की गई। बताया गया कि इस बार यूरोपीय देशों में मुजफ्फरपुर से लीची का निर्यात अधिक किया जाएगा। बिहार लीची ग्रोवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि बैठक में कंपनी के सीनियर डायरेक्टर प्रोक्योरमेंट डॉ. अरविंद कुमार, हेड इंजीनियरिंग एंड डेवलपमेंट बसंत झा, असिस्टेंट मैनेजर प्रोक्योरमेंट कुमारी सत्या व सीनियर एग्जीक्यूटिव प्रोक्योरमेंट पप्पू...