विकासनगर, नवम्बर 2 -- आसन नमभूमि क्षेत्र में आने वाले प्रवासी परिंदे लाखों किमी की दूरी तय कर के आसन झील और आसपास के क्षेत्रों में अपना डेरा डालते हैं। यहां आने वाले हर प्रवासी परिंदों की अपनी खास विशेषता है, जिन पर अध्ययन करने के लिए इन दिनों पक्षी प्रेमी भी यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। लुप्त प्राय प्रजातियों में सूचीबद्ध विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नवंबर के मध्य तक अधिकांश प्रजातियों के पक्षी आसन वेटलैंड पहुंच जाएंगे। आसन बैराज आसन और यमुना के संगम बिंदु पर स्थित है। जो पक्षी यहां दिखते हैं, इनको लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ---- सर्दियों में दिखते हैं 90 फीसदी दुर्लभ पक्षी पक्षी विशेषज्ञ प्रदीप सक्सेना ने बताया कि सर्दियों के मौसम में विभिन्न ट्रांस हिमालयन प्रवासी पक्षी यहां आराम करते हैं। अक्तूबर से...