नई दिल्ली, जून 13 -- इजरायल ने ईरान पर हमला बोल दिया है। इस दौरान ईरान के कई परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि यह हमला इजरायल को ईरानी खतरे से बचाने के लिए किया गया था। इस दौरान उन्होंने परमाणु बमों का जिक्र किया। साथ ही कहा है कि ईरान हजारों मिसाइलें तैयार कर रहा है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस हमले से ईरान को कितना नुकसान हुआ। एयर स्ट्राइक के बाद नेतन्याहू ने देश को संबोधित किया। द यरुशलम पोस्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, 'दशकों से तेहरान के नेता खुलकर इजरायल के विनाश की बात कर रहे हैं। उन्होंने परमाणु हथियार कार्यक्रमों का समर्थन कर नरसंहार से जुड़े बयान दिए हैं। हाल के वर्षों में ईरान ने 9 एटम बम के लिए यूरेनियम का उत्पादन कर लिया है। उससे भी ज्यादा चिंताजनक यह है कि ईरान ने इस य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.