बहराइच, अगस्त 7 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में यूरिया का संकट गहरा होता जा रहा है। जैसे जैसे पानी थम रहा यूरिया की डिमांड बढ़ती जा रही है। एक बोरी खाद के लिए किसान तड़के पांच बजे से समितियों पर लाइन लगा रहे। बुजुर्ग और महिलाएं बैठे बैठे थम रही हैं। हालात बिगड़ रहे हैं। लगभग सभी ब्लाकों की समितियों पर यही हाल है। डिमांड के हिसाब खाद की आपूर्ति नहीं हो रही है। कुछ किसान अधिक कीमत पर खाद लेने को मजबूर हैं। नवाबगंज ब्लाक के चरदा इलाके में किसानों की समितियों पर भारी भीड़ जुट रही। नवाबंगज सहकारी समिति पर ही लम्बी लाइन है। फखरपुर ब्लाक के ग्राम सभा नन्दवल मे यूरिया के लिए किसान अपनी जान की परवाह किए बगैर सुबह सात बजे से जर्जर बिल्डिंग में लाइन में लगे हैं सरकार का दावा है कि समितियों पर पर्याप्त यूरिया उपलब्ध है,लेकिन यह दावा फेल दिख रहा है। कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.