महोबा, दिसम्बर 15 -- अजनर, संवाददाता। साधन सहकारी समिति में सचिव की अनुपस्थिति में लेखाकार के यूरिया वितरण के मामले में जांच शुरु हो गई है। किसानों ने निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर यूरिया की ब्रिकी के आरोप लगाए थे। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों के बयान दर्ज किए है। बुधवारा साघन सहकारी समिति में पिछले दिनों बिना सचिव की मौजूदगी में यूरिया वितरण और किसानों से यूरिया के नाम पर वसूली की शिकायत जिलाधिकारी गजल भारद्वाज से की गई थी। डीएम से शिकायत के बाद सहायक निबंधक सहकारिता अजेंद्र कुमार के निर्देश पर सोमवार को एडीसीओ वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसानों के बयान दर्ज किए है। किसान इंद्रवीर, मोहल लाल, सतीश आदि ने कहा कि किसानों से यूरिया के नाम पर वसूली की गई। किसानों का आरोप है कि यूरिया वितरण में मनमानी की जा रही है। वितरण में कि...