संभल, जून 18 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के बैनर तले मंगलवार को किसान नवीन मंडी समिति परिसर में एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारी किसान मंडी से बाइकों और पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर विरोध दर्ज कराया और एसडीएम विकासचंद्र को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि किसानों की मुख्य मांग यूरिया वितरण व्यवस्था में बदलाव की रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रति किसान केवल तीन बोरी यूरिया देने की जो बाध्यता लागू की गई है, वह पूरी तरह अनुचित है। किसानों का कहना है कि बड़ी जोत वाले कृषकों को तीन बोरी यूरिया से कोई लाभ नहीं हो पा रहा है। जिससे उन्हें खेती में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि सरकार एक ओर अन्नदाता का सम्मान करने की बात करती है, वहीं दूसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.