महोबा, दिसम्बर 10 -- चरखारी, संवाददाता। रबी की फसल को लेकर पिछले दो माह से खाद के लिए परेशान किसान अब यूरिया के संकट का दंश झेल रहे है। समिति में प्रभावशालियों को अधिक यूरिया देने से किसान भड़क गए और सचिव से तीखी नोंकझोंक हुई। सचिव का घेराव कर मनमानी के आरोप लगाए गए। महिला किसान की सचिव के साथ अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया। सचिव ने अधिकारियों को सूचना देकर किसानों पर वितरण में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाकर वितरण बंद कर दिया। इन दिनों यूरिया का संकट किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बुधवार को गल्ला मंडी में स्थित साघन सहकारी समिति में यूरिया का वितरण किया जा रहा था। किसानों को एक-एक बोरी यूरिया का वितरण हो रहा था। किसी शिवपाल के नाम पांच बोरी की पर्ची देखकर किसान भड़क गए और वितरण में मनमानी के आरोप लगाकर हंगामा काटने लगे। किसान रवि राजपूत, अजय, र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.