भदोही, दिसम्बर 18 -- भदोही, संवाददाता। महंगे दाम पर यूरिया एवं बीज की बिक्री करने वालों के प्रति विभागीय सख्ती बढ़ती जा रही है। गुरुवार को संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल मिर्जापुर अशोक उपाध्याय, उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी ईरम ने संयुक्त रूप से बददहां स्थित यूरिया की दुकान पर निरीक्षण किए। बीज-खाद की दुकानों पर छापेमारी से यूरिया विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि मंडल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरंतर दुकानों पर जांच की जा रही है। वहीं, साधन सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों पर निरीक्षण करने के साथ ही कृषकों से संवाद किया जा रहा है। जहां महंगे दाम पर यूरिया बिक्री होने की शिकायत मिल रही है, वहां जांच किया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल मिर्जा...