जहानाबाद, फरवरी 22 -- कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अहमदपुर हरणा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया जितेन्द्र शर्मा, राजद जिला महासचिव मंटू कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता खालिक अंसारी प्रखंड क्षेत्र के सर्वदल व सर्व समाज के लोगों के साथ 3 मार्च को कुर्था प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। उक्त बातों की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि कुर्था प्रखंड क्षेत्र के किसान यूरिया खाद को लेकर खासे परेशान हैं। खाद के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। इस स्थिति से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों द्वारा गेहूं में पटवन कर दिया है पानी के बाद यूरिया खेतों में डालना आवश्यक होता है अब धीरे-धीरे खेतों की नमी जा रही है, लेकिन दुकानों में यूरिया पिछले कई दिनों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.