गढ़वा, सितम्बर 13 -- गढ़वा, हिटी। मांग के अनुरूप यूरिया खाद की आपूर्ति नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खाद मिलने की उम्मीद में किसान पैक्स, लैंपस से लेकर दुकानों तक का चक्कर लगा रहे हैं। उसके बाद भी उन्हें पर्याप्त यूरिया खाद नहीं मिल रहा है। प्रशासन की ओर से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लाख दावों के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो रही है। हर दिन अफरा तफरी की स्थिति हो रही है। विभिन्न प्रखंडों में यूरिया की खाद की किल्लत से किसान भारी परेशान हैं। शुक्रवार को किसानों को कांडी में यूरिया खाद आने की सूचना आग की तरह फैली। विभिन्न हिस्सों से किसान खाद के लिए सुबह से दुकान के बाहर इंतजार करते रहे। उसके बाद भी खाद किसानों को नहीं मिला। घटहुआं गांव के किसान संजय गुप्ता, सलेया के श्रवण कुमार गुप्ता, शिवरी के राकेश कुमार, कांडी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.