रामपुर, अगस्त 5 -- सैदनगर। जिले में यूरिया खाद की किल्लत से किसान काफी परेशान हैं। सुबह से शाम तक सहकारी समितियां पर खड़े होने के बाद भी किसान खाली हाथ घर लौट रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने जिला प्रशासन से खाद के लिए बाहर लगाई है। उर्वरक के लिए किसानों में मारामारी मची हुई है। धान और गन्ने की तैयार फसलों में यूरिया खाद की बहुत जरूरत है। किसान सेवा केदो पर खाद की किल्लत बनी हुई है। सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी किसान खाली हाथ घर लौट रहे हैं। चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे एवं वर्तमान में रामपुर जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को धान की खेती के लिए खाद की जरूरत है। लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिले में उबरक खाद काफी धड़ल्ले के साथ ब्लैक हो रहा है। जिससे किसानो को सह...