उन्नाव, दिसम्बर 11 -- नवई। रबी सीजन के बीच किसानों के लिए यूरिया खाद की किल्लत विकराल होती जा रही है। हसनगंज तहसील के लखनापुर स्थित साधन सहकारी समिति पर गुरुवार को सैकड़ों किसानों की भीड़ जमा हुई, मगर सचिव ने उपलब्धता न होने का हवाला देकर केंद्र पर ताला जड़ दिया। किसान मायूस लौट गए। रबी की फसल में खाद की जरूरत चरम पर है, लेकिन लखनापुर गांव की साधन सहकारी समिति किसानों की उम्मीदों पर पानी फेरती दिख रही है। गुरुवार सुबह सैकड़ों किसान यूरिया खाद लेने समिति पहुंचे। सचिव ने पर्याप्त स्टॉक न होने का बहाना बनाकर किसानों को लौटा दिया। इतना ही नहीं, किसानों की लंबी कतार और बढ़ती नाराजगी के बीच सचिव केंद्र पर ताला लगाकर चलते बने। भोलाराम, संजीवन, शैलेन्द्र, राजाराम और भोला जैसे किसानों का कहना है कि रबी फसल की बुआई बड़ी मुश्किल से कराई है। अब सिंचा...