गाजीपुर, अगस्त 26 -- जखनियां। साधन सहकारी समिति जखनियां पर प्रतिदिन किसान यूरिया के लिए चक्कर लगा रहे है। लेकिन किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं हो रहा है। किसानों को का कहना है कि समिति पर पहुंची यूरिया कब समाप्त हो जाती है। जानकारी हीं नहीं मिल पा रही है। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए यूरिया बहुत जरूरी है, लेकिन किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। मजबूरन प्राइवेट दुकानों से महगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। किसान राम अवतार पाण्डेय, मुसाफिर मौर्य, कमलेश यादव, शैलेंद्र कुशवाहा, नीरज मौर्य, राजनाथ सिंह आदि ने कहा कि जब उर्वरक की जरूरत पड़ती है। तब किसानों को उर्वरक नहीं मिल पाता है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...