अलीगढ़, अगस्त 5 -- अलीगढ़। अतरौली। खरीफ के सीजन में धान की रोपाई होती है। इस समय किसान को सबसे ज्यादा यूरिया की जरूरत है। किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। प्राइवेट दुकानों पर लगेज के साथ माल दिया जा रहा है। अतरौली में खाद लेने गए किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। अतरौली में मंगलवार की सुबह से ही खाद के लिए किसानों की लाइन लग गई। महिला किसान भी भीड़ में शामिल थीं। किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल लगाना पड़ा। इसके बाद खाद वितरण शुरु हुआ। जोत वही के आधार पर खाद दी जा रही थी। देर कई किसान केंद्र के सामने बैठ गए। खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश था। किसानों का कहना था कि समिति पर खाद खत्म हो जाती है। जब अन्य दुकानों पर खाद लेने जाते हैं, तो वह लगेज के रूप में कीटनाशक व अन्य सामान साथ में देते हैं। इसके बिना खाद नहीं दी जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.