फतेहपुर, जनवरी 24 -- असोथर। नगर पंचायत के सहकारी समिति में सुबह से ही यूरिया खाद के लिए सैकड़ों किसानों की भीड़ लग गई। जहां एक किसान को दो बोरी खाद वितरित की गई। करीब पांच सौ बोरी खाद वितरण के बाद शेष किसानों ने विवाद शुरु कर दिया। धक्का मुक्की के बीच गाली गलौज के साथ तनाव बढ़ते ही पुलिस पहुंची। मामले को शांत कराया और सचिव ने खाद जल्द मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...