मुंगेर, दिसम्बर 24 -- तछुमुंगेर, एक संवाददाता। किसानों के हितों से जुड़े मामलों को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम निखिल धनराज ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट संवाद कक्ष में जिला उर्वरक निगरानी समिति की समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें उर्वरकों की उपलब्धता और कालाबाजारी रोकने को लेकर तीखी चर्चा हुई। बैठक के दौरान डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि, जिले में यूरिया की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि, सभी यूरिया वितरण केंद्रों और उर्वरक विक्रेताओं की सघन जांच कराई जाए। जांच अधिकारियों के माध्यम से यूरिया के स्टॉक और निर्धारित सरकारी दर पर बिक्री की गहन पड़ताल की जाए। जहां कहीं भी कालाबाजारी की पुष्टि हो, वहां संबंधित दुकानदारों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और उसकी अद्यत...