मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- मुरादाबाद। रबी सीजन की फसलों के भरपूर यूरिया उपलब्ध है। जनपद में 38711 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराई गई है। सहकारी एवं निजी उर्वरक बिक्री केन्द्रों से 19872 मीट्रिक टन यूरिया बांटी जा चुकी है। 18839 मीट्रिक टन यूरिया स्टॉक में है। प्रतिदिन औसतन 200 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हो रही है। किसी तरह की शिकायत के लिए दो मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। ये कहना है कि डीएओ आरपी सिंह का। उनका कहना है कि किसी भी सहकारी अथवा निजी उर्वरक बिक्री केन्द्र पर अधिक दर पर उर्वरक वितरण अथवा टैगिंग की जा रही हो तो जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 7839882748 अथवा सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता के 8868089133 नंबर पर जानकारी दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...