गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता जिला कृषि अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि गोरखपुर जनपद में रबी फसलों के लिए आवश्यक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है। यूरिया 13,337 टन, डीएपी 5,675 टन, एनपीके 40 टन, एमओपी 873 टन, एसएसपी 6,986 टन उपलब्ध है। इसके अलावा सहकारिता के पीसीएफ एवं अन्य गोदामों में यूरिया उर्वरक का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। बुधवार को कृभको की 1350 टन यूरिया, गुरुवार को इफको से 1300 टन, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड से 1594 टन और हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड से 1227 टन यूरिया मिली। दो दिन में कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड से 1000 टन यूरिया मिलने की उम्मीद है। ऐसे में जनपद में 5121 टन यानी 1,43,786 बोरी यूरिया उपलब्ध हो जाएगी। किसानों को चाहिए कि वे नियमानुसार यूरिया की खरीद करें। कालाबाजारी करने वालों पर सख...