सिद्धार्थ, दिसम्बर 16 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ क्षेत्र के एक खाद दुकान से महंगे दामों पर यूरिया बेचने का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। खाद लेकर नगर पंचायत शोहरतगढ़ के मुख्य मार्ग से किसान जा रहा है। किसान पांच सौ रुपये बोरी खाद व जिंक या कुछ और लेने की बात कह रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.