आगरा, जनवरी 10 -- पटियाली क्षेत्र में यूरिया उर्वरक को निर्धारित दर से अधिक पर बिक्री करने वाले तीन उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध जिला कृषि अधिकारी ने पटियाली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीएम व कृषि अधिकारियों की टीम के द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान की जांच के दौरान उर्वरक की ओवर रेटिंग का मामला सामने आया था। जिला कृषि अधिकारी ने इस मामले में उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। नोटिस का जबाव नहीं मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी व कृषि विभाग की टीम के द्वारा पटियाली के नादरमई रोड पर स्थित पटियाली फर्टीलाइजर, मै.सचिन ट्रेडर्स व मै. शर्मा फर्टिलाइजर के प्रतिष्ठानों की जांच की गई थी। एसडीएम पटियाली के द्वारा की गई जांच में यह सामने ...