विशेष संवाददाता, जनवरी 7 -- उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में 2.89 करोड़ (18.71%) मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। राज्य में 15.44 करोड़ वोटर थे, जो अब 12.55 करोड़ रह गए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने मंगलवार को मसौदा मतदाता सूची जारी की। इसके साथ ही इस बात की चर्चा भी शुरू हो गई है कि वोटरों की इस छंटनी का नुकसान सबसे ज्यादा किसे होगा? इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ऐक्शन मोड में आ गए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और विकसित भारत जी राम जी योजना के मसले पर उन्होंने पूरे पूरे मंत्रिमंडल को जमीन पर उतरने के निर्देश दिए हैं। एसआईआर की ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद अब सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने क्षेत्रों में जाएं और पड़ताल करें कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में कौन पात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.