लखनऊ, नवम्बर 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। आमजन की सुरक्षा, सुविधा और त्वरित सहायता को नई दिशा देने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सिंह ने डायल-112 सेवा को और सशक्त बनाने के लिए 13 नई पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स वाहन) को हरी झंडी दिखाकर सेवा में शामिल किया। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने कहा कि डायल-112 सेवा लखनऊ पुलिस की 'सुरक्षा, सेवा और विश्वास' की भावना को और मजबूत करेगी। बेड़े में शामिल की गई गाड़ियों में नवीनतम संचार उपकरण, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, उच्च गुणवत्ता वाले सेफ्टी गियर और रियल टाइम रिस्पॉन्स सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकें लगाई गई हैं। इनसे आपातकालीन कॉल पर पुलिस की पहुंच का समय और घटेगा। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त अमित कुमार वर्मा, पुलिस उपायुक्त व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.