बागपत, नवम्बर 4 -- यूपी से हरियाणा को जोड़ने वाले छपरौली यमुना पुल के रास्ते लोगों के लिए सुगम हो, इसके लिए करीब 50 करोड़ रुपये का बजट जारी हुए हैं। बागपत सांसद और क्षैत्रीय विधायक इसके लिये प्रयासरत थे। छपरौली क्षेत्र में कुरड़ी नांगल गांव से शुरू होकर यह यमुना पुल हरियाणा के सम्भालखा पुल तक बनाया गया हैं। वर्ष 2017 में नांगल में यमुना नदी पर पुल का शिलान्यास किया गया था। यह पुल 84 करोड़ रुपये से कुर्डी व नांगल के बीच से पानीपत की सीमा तक बनाया गया है। इसका निर्माण सितंबर 2022 तक होना था, लेकिन उसका निर्माण करीब सवा साल देरी से हुआ है। हालांकि अभी इस पुल का उद्घाटन नहीं हुआ है, लेकिन इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया और इसके ऊपर से वाहन दौड़ने भी शुरू हो गए हैं। वहीं छपरौली-टांडा मार्ग की हालत काफी खराब है जो इस पुल तक आने जाने का मुख्य मार्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.