अमरोहा, जनवरी 26 -- गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शहर के व्यवसायी-समाजसेवी मनु अग्रवाल व उनकी पत्नी को यूपी स्थापना दिवस पर सीडीओ ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनके गौसेवा समर्पण की प्रशंसा की। मनु अग्रवाल पेशे से व्यापारी हैं, लेकिन सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में वह सदैव आगे रहते हैं। नगर की गौशालाओं में वह समय-समय पर पहुंचकर सेवा कार्यों में सहयोग करते हैं। गौवंश के संरक्षण और देखभाल के लिए नियमित रूप से हरा चारा एवं भूसे की व्यवस्था कराते हैं, जिससे गायों को पर्याप्त पोषण मिल सके। उनकी इस सेवा भावना में उनकी पत्नी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। दंपती द्वारा किए जा रहे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है। हाल में ही उन्होंने गौशाला को काऊ लिफ्टिंग मशीन प्रदान की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...