बलिया, जनवरी 13 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को भव्य अंदाज में मनाने की तैयारी है। जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। 23 से 25 जनवरी तक तीन दिनों तक जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान उत्सव का रंग देखने को मिलेगा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में इसका पूरा खाका तैयार करने के साथ ही सभी को जरूरी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिला मुख्यालय के साथ ही सभी ब्लॉक और तहसील मुख्यालयों आयोजित की जाएगी। इसके लिए कार्यक्रम स्थल तय करने के साथ ही साफ-सफाई और सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। तीन दिनसीय आयोजन में दूसरे दिन 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर में भव्य आयोजन होगा। क...