शामली, फरवरी 16 -- रविवार को शहर के उधम सिंह स्टेडियम में 20वी उत्तर प्रदेश स्टेट यूथ एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए ट्रायल हुआ। जिसमें खिाडियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जमकर पसीना बहाया। एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि रविवार को शहीद उधम सिंह स्टेडियम शामली में यूथ एथलेटिक्स चौंपियनशिप का ट्रायल हुआ। जिसमें चयनित खिलाड़ी सीधे स्टेट के लखनऊ मे आगामी एक और 2 मार्च को जीजीएस स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ में प्रतिभा करेंगे। बताया कि रिया राणा 100 मीटर में प्रथम, ज्योति द्वितीय रहे। 200 मीटर में रिया राणा प्रथम, संजना द्वितीय रहे। 400 मीटर में सना चौधरी प्रथम, आरजू द्वितीय रही। 1000 मीटर में गार्गी प्रथम, शिवानी द्वितीय रही। 100 मीटर में सना चौधरी प्रथम, स्नेहा द्वितीय रही। गोला फेंक में वंशिका सैनी प्रथम, रजनी द्वितीय रही। 100 मीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.