मैनपुरी, जनवरी 10 -- नगर के यूएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल शंकर मिल कालोनी स्टेशन रोड के छात्रों ने इतिहास रचा है। विद्यालय के 11 छात्रों ने यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश पाया है। इन छात्रों को कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश मिलेगा। शनिवार को सभी 11 छात्रों का विद्यालय में सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में विद्यालय के छात्र सार्थक तिवारी, शाश्वत प्रताप, यश वर्धन, हर्ष सिंह, आराध्या सिंह ने कक्षा नौ में तथा कक्षा छह में अचिन्त्य जैन, विराट दीपक सिंह, आर्यश सिंह, ऋद्धिमा सिंह एवं वेदांश शेखर मिश्रा ने चयन पाया है। प्रबंधक ने सफलता अर्जित करने पर सभी छात्रों को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से किसी...