लखनऊ, सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज घोषणा की कि मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ संपूर्ण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से भी वापस लौट गया है। आमतौर पर पश्चिमी यूपी के प्रमुख शहरों से मानसून 27 से 30 सितंबर के बीच विदा होता है, लेकिन इस बार यह तय समय से कुछ दिन पहले ही लौट रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 14 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान से वापसी शुरू करने के बाद, 24 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से वापस गया था। प्रदेश के अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय ने बताया कि 26 सितंबर को यह उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों से भी वापस चला गया है। मानसून वापसी की अक्ष रेखा अब वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी, शाहजहांपुर से होकर गुजर रही है। पश्चिमी यूपी के शहर जैसे झांसी, बरेल...