नई दिल्ली, मार्च 6 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को मोदी सरकार पर नमामि गंगे परियोजना को लेकर कड़ा प्रहार किया। कहा कि इस परियोजना के महत्वपूर्ण लक्ष्य अब तक पूरे नहीं हुए हैं और कुल बजट की आधी रकम भी अभी तक खर्च नहीं की गई है। यूपी से बिहार तक गंगा में गंदा पानी बह रहा है। खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा सफाई की अपनी गारंटी भुला दी है। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "मोदी जी ने कहा था कि 'माँ गंगा ने उन्हें बुलाया' है, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने गंगा सफाई की अपनी गारंटी ही भुला दी है!" उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना देरी और अक्षम कार्यप्रणाली का शिकार हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2014 में इस परियोजना की शुरुआत के 11 साल बाद भी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.