पीलीभीत, फरवरी 5 -- अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीय के रूप में यूपी के पीलीभीत के युवक की भी वापसी हुई है। पूरी जमा पूंजी लगाकर विदेश गए युवक को अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे ट्रंप सरकार के निर्णय के बाद भारत वापस भेजा गया है। युवक यहां से इंग्लैंड पढ़ाई करने गया था। वहां से डंकी रूट यानी अवैध रास्ते से अमेरिका में दाखिल हुआ था। अब मामले में पुलिस ने पूरनपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक के गांव पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। सभी सूचनाओं को विदेश मंत्रालय भेजा जाएगा। 23 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के पिता गुरमीत सिंह पूरनपुर क्षेत्र के दुधिया खुर्द के बंजरिया गांव में डेयरी का काम करते हैं। उनके दो बेटों में गुरप्रीत सिंह इंटर करने के बाद जमा पूंजी लगाकर सितंबर 2022 में इंग्लैंड पढ़ने गया था। पूरनपुर से ही उसका वीजा बना था। इंग्लैंड में रहकर पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.