गोपालगंज, फरवरी 11 -- सिधवलिया। स्थानीय थाना पुलिस ने चोरी कांड के एक वांछित अभियुक्त को उत्तर प्रदेश से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सोमदेव झा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने महाराजगंज थाना क्षेत्र के माया बाजार में छापेमारी कर आरोपी परवेज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पांच दिन पूर्व डंगसी क्षेत्र से एक बोलेरो गाड़ी चोरी हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता लेते हुए मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। इसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस ने चोरी की गई बोलेरो को पूर्व में ही बरामद कर लिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...