मुख्य संवाददाता, जनवरी 15 -- यूपी से कामाख्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। डिब्रूगढ़ से कामाख्या होते हुए गोरखपुर और फिर यहां अयोध्या धाम के रास्ते गोमती नगर तक नई ट्रेन चलाने के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। 18 जनवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। स्थाई शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार ये ट्रेन डिब्रूगढ़ से रात 9 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 7.15 बजे गोरखपुर आएगी फिर से यहां से प्रस्थान कर 10.10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद 1.15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन के चल जाने से जहां अयोध्या धाम और मां कामाख्या देवी जाने के लिए एक और ट्रेन बढ़ जाएगी। वहीं वर्तमान में डिब्रूगढ़ के लिए चल रही एकमात्र ट्रेन में वेटिंग...