बरेली, जनवरी 11 -- बरेली। उत्तर प्रदेश की महिला व पुरुष सेपकटाकरा टीम ने दमन एंड द्वीप में हुई खेलो इंडिया बीच गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जहां सभी ने तारीफ की वहीं प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करके कांस्य पदक भी दोनों वर्ग में जीता। ज्वाइंट सेक्रेट्री तान सिंह ने बताया कि टीम के बरेली लौटने पर सभी खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। टीम कोच मीना कुमारी और रामकुमार को भी सभी ने बधाई दी। जिन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ अच्छी तैयारी कराई। टीम मैनेजर शैलेंद्र राठौर ने टीम का उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, उत्तर प्रदेश सेपकटाकरा एसोसिएशन के महासचिव सुमिएल एस सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.