नई दिल्ली, जनवरी 5 -- उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती में उम्र सीमा को लेकर प्रदेश के जनरल कैटेगरी के युवाओं में रोष है। इस आक्रोश की गूंज अब सत्ताधारी दल भाजपा के अंदर भी सुनाई देने लगी है। भाजपा के दो दिग्गज विधायकों डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी और अनिल कुमार त्रिपाठी ने अभ्यर्थियों के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। दोनों विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में कम से कम 3 वर्ष की छूट देने की मांग की है। अपनी ही पार्टी के विधायकों के पत्रों ने सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है।7 साल बाद आई भर्ती, लाखों युवा हुए ओवरएज मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रदेश में पिछली भर्ती 16 नवंबर 2018 को हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2025 में भर्ती की विज्ञप्ति आई है। इन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.