नई दिल्ली, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड के सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी होने के साथ ही पुलिस महकमे ने इनकी ट्रेनिंग की तैयारी शुरू कर दी है। इतने बड़े पैमाने पर भर्ती होने वाले सिपाहियों की ट्रेनिंग आरटीसी में होगी। संख्या अधिक होने की वजह से प्रदेश के बाहर ट्रेनिंग सेन्टरों में भी इनका प्रशिक्षण कराया जा सकता है। इसके साथ ही सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण भी जल्दी ही शुरू होगा। इसके बाद ही ट्रेनिंग कराई जाती है। पिछले साल हुई इस लिखित परीक्षा के माध्यम से 60244 सिपाहियों को भर्ती किया जाना है। भर्ती बोर्ड ने होली पर्व पर 13 मार्च को परीक्षा परिणाम जारी कर अभ्यर्थियों को तोहफा दिया है। यह परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया था। इस वेबसाइट पर ही आगे की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.