नई दिल्ली, मार्च 5 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा में पान मसाला पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है और पान मसाला खाते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना लगेगा। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यूपी विधानसभा में पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध है। यह कर्मचारियों सहित सभी पर लागू होता है। पान मसाला के साथ पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने से पूर्व विधानसभा मंडप के प्रवेश द्वार पर किसी विधायक ने पान मसाला की पीक थूके दी। इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल वहां जाकर सफाई सुनिश्चित करवाई और इस अव्यवस्थित व्यवहार की भर्त्सना की। इसके बाद सदन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विधानसभा के प्रति केवल किसी एक व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.