बांका, जनवरी 30 -- बांका/शंभूगंज, हिन्दुस्तान टीम। बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र स्थित गुलनी पंचायत गांव के गगन सिंह(पिता त्रिभूवन सिंह) के घर पर आय से अधिक संपत्ति मामले में यूपी की विजिलेंस टीम(गोरखपुर) ने गुरुवार को छापेमारी अभियान चलाया। विजिलेंस टीम ने गगन के पैतृक घर के अलावा बांका के करहरिया स्थित मकान व डोकानियां मार्केट स्थित गोदाम, भागलपुर एवं देवघर स्थित मकान में एक साथ छापेमारी अभियान शुरू किया। जिसमें चल और अचल संपत्ति का जायजा लिया। टीम को पैतृक घर से कई जमीन का कागजात व बैंक डिटेल्स मिला है। गुलनी गांव में आरोपी के घर सुबह करीब दस बजे से जांच पड़ताल शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रहा। इसके अलावे बांका के करहरिया स्थित मकान में भी करीब चार घंटे तक पांच सदस्यीय टीम ने छापेमारी की तथा मकान में रहने वाले किराएदार से भी पूछता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.