नई दिल्ली, अगस्त 5 -- यूपी के लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। गोरखपुर से आगरा फोर्ट के बीच जल्द ही वंदेभारत दौड़ेगी। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय ने आगरा सहित गोरखपुर से चार वंदेभारत चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार गोरखपुर-आगरा फोर्ट, लखनऊ से जयपुर, बनारस से जबलपुर और इज्जतनगर से चंडीगढ़ तक वंदेभारत चलेगी। जल्द ही प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पूर्वांचल में गोरखपुर रेलवे का बड़ा केंद्र है। यहां से सैकड़ों ट्रेनें हर दिन आती-जाती हैं। हर ट्रेन का गोरखपुर में ठहराव भी है। यही कारण है कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन चाह रहा है कि इस रूट पर अधिक से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएं। वंदेभारत के लिए गोरखपुर में शेड बनाने के लिए बोर्ड सहमत हो गया है। हालांकि, अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.