नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- New Vande bharat Train for UP: उत्तर प्रदेश वालों के लिए खुशखबरी है। उन्हें 15 वीं वंदे भारत ट्रेन जल्द मिलेगी। फिलहाल प्रदेश भर में 14 वंदे भारत ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं। ये ट्रेनें 20 से ज़्यादा शहरों को जोड़ती हैं। सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की वजह से लोगों के लिए यात्रा का अहसास बदला है वहीं गंतव्य तक पहुंचने में लगने वाला समय भी कम हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट मुताबिक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ जंक्शन और सहारनपुर के बीच चलेगी। इस नई ट्रेन का रखरखाव और संचालन उत्तर रेलवे (एनआर) ज़ोन द्वारा किया जाएगा। यह आधुनिक ट्रेन यात्रा के समय को कम करेगी और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक होगी। यह भी पढ़ें- वंदे भारत में किचन नहीं, फिर कैसे मिलता है गरमागरम ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.