नोएडा, जनवरी 10 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यूपी कबड्डी लीग की खिताबी भिड़ंत लखनऊ लायंस और काशी किंग्स के बीच होगी। शनिवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में दोनों टीमों ने रोमांचक जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग के सेमीफाइनल मुकाबलों में लखनऊ लायंस ने ब्रिज स्टार्स को 48-23 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में काशी किंग्स ने संगम चैलेंजर्स को रोमांचक मुकाबले में 33-31 से मात दी। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें आमने सामने होंगी। ब्रिज स्टार्स ने मुकाबले के शुरू में लखनऊ पर दबाव बनाया, लेकिन मध्यांतर से पहले ही लखनऊ ने मुकाबले में अपना नियंत्रण बना लिया। शिवम चौधरी ने मल्टी-पॉइंट रेड्स अर्जित किए। वहीं लखनऊ की रक्षापंक्ति ने ब्रिज के आखिरी रेडर को आउट कर ऑल-आउट दिलाया। मध्यांतर तक लखनऊ 13 अंकों की बढ़त बना चुकी थी...