देवरिया, अप्रैल 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। बस स्टेशन परिसर में यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन का वार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें विवेक द्विवेदी को अध्यक्ष व मकबूल अहमद को शाखा मंत्री चुना गया। गोरखपुर क्षेत्र से आए चुनाव अधिकारी मनोज चंद सिंह व अजय पांडेय की अध्यक्षता में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें से सर्वसम्मति से विवेक द्विवेदी को शाखा अध्यक्ष, मकबूल अहमद को शाखा मंत्री चुना गया। इसी तरह अनिल कुमार व अंकुर श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, पटेल प्रसाद और मीना देवी को संयुक्त मंत्री, महबूब अंसारी को कोषाध्यक्ष, दीनानाथ मिश्र, धर्मेंद्र कुशवाहा, चंदन कुमार पांडेय, रमेश सिंह, फैजनुल सिद्दीकी, सत्य प्रकाश राय, मनोज कुमार सिंह, सुनील मिश्र को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। इस दौरान पंकज मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.