मेरठ, जनवरी 16 -- यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन मेरठ क्षेत्र ने शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में आम सभा एवं स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार परिवहन निगम को सर्वश्रेष्ठ बनाने, आय बढ़ाने, यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने, नियम विरुद्ध हो रहे चालकों के चालान पर रोक लगाने, डगगेमारी पर रोक लगाने पर चर्चा की। अध्यक्षता प्रांतीय संयुक्त मंत्री ओमवीर सिंह तोमर, संचालन क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान यूनियन का कुनबा भी बढ़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ और श्रमिक समाज कल्याण संघ छोड़ कर आए मेरठ डिपो, भैंसाली डिपो, सोहराब गेट डिपो, बड़ोत डिपो और गढ़मुक्तेश्वर डिपो के सैकड़ों कर्मचारियों द्वारा यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की सदस्यता ग्रहण की गई। ओमवीर सि...