लखनऊ, जनवरी 12 -- आवासीय-व्यावसायिक इकाइयों का होगा निर्माण निवेश में गौतमबुद्ध नगर शीर्ष पर लखनऊ। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने राज्य के छह जिलों में 4,100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 12 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के माध्यम से कुल 7,147 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं को यूपी रेरा की 193वीं प्राधिकरण बैठक में स्वीकृति दी गई, जो वर्ष 2026 की पहली बैठक भी थी। यह बैठक यूपी रेरा मुख्यालय में अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रियल एस्टेट सेक्टर के पारदर्शी, नियोजित और समयबद्ध विकास पर जोर दिया गया। लखनऊ में पांच परियोजनाओं को मंजूरी निवेश के लिहाज से गौतमबुद्ध नगर जिला सबसे आगे रहा। यहां तीन परियोजनाओं को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.