नोएडा, फरवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की शुक्रवार को हुई बैठक में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत सात जिलों में 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। इनमें फ्लैट, विला, भूखंड और दुकानें मिलाकर 3923 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं में 3,069.10 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें दो आवासीय परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें 396 इकाइयों का निर्माण होगा, जबकि दो व्यावसायिक परियोजनाओं में 433 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इन चारों परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 1,092.19 करोड़ है। निवेश के मामले में गौतमबुद्ध नगर शीर्ष पर है। लखनऊ की दो आवासीय परियोजनाओं को मंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.