नई दिल्ली, फरवरी 3 -- फरवरी शुरू होते ही मौसम अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है। बारिश की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यो में ठंड ने वापसी कर ली है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि तेज हवाओं की वजह से तापमान में भी काफी कमी दर्ज की जाएगी। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है जिसकी वजह से उत्तर भारत में ठंड कम नहीं हो रही है।इन राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.